Skip to main content

IPL Final 2023: तो क्या इस बार चेन्नई सुपर किंग्स बन जाएगी चैंपियन? पढ़ें क्या कहता है रिकॉर्ड

 

IPL Final 2023 CSK vs MI: इस सीजन का फाइनल मुकाबला 28 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच में यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.


CSK vs GT, Indian Premier League Final 2023: आईपीएल के 16वें सीजन का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच 28 मई को खेला जाएगा. इस सीजन का आगाज भी दोनों टीमों के बीच मैच के साथ हुआ था. इसके बाद क्वालीफायर 1 मैच भी चेन्नई और गुजरात के बीच में खेला गया था. अब फाइनल मैच में यही दोनों टीमें फिर से आमने-सामने होंगी.

फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमों का पलड़ा अभी तक भारी दिख रहा है. लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा भी है जो चेन्नई सुपर किंग्स का इस मैच में पलड़ा काफी भारी दिखाता है. आईपीएल इतिहास में अभी तक 9 बार ऐसा देखने को मिला है कि क्वालीफायर 1 में खेलने वाली टीमों के बीच में ही फाइनल मैच हुआ है.

अब इस सीजन भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. अभी तक इस रिकॉर्ड के अनुसार 9 में 7 बार उसी टीम को फाइनल मुकाबले में जीत हासिल हुई है, जिसने क्वालीफायर 1 मैच में जीत हासिल की है. ऐसे में गतविजेता गुजरात टाइटंस के लिए फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करना आसान नहीं होगा.

साल 2022 में खेले गए आईपीएल सीजन का पहला क्वालीफायर मुकाबला गुजरात और राजस्थान टीम के बीच में खेला गया था. इसमें गुजरात ने जीत हासिल करते हुए फाइनल में सीधे जगह बना ली थी. इसके बाद फाइनल मैच में उनकी भिड़ंत फिर से राजस्थान से हुई थी और गुजरात ने जीत हासिल करते हुए ट्रॉफी को अपने नाम किया था.

चेन्नई सुपर किंग्स का कुछ ऐसा रहा रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो वह साल 2011 के सीजन से अब तक 5 बार क्वालीफायर 1 मुकाबला खेलने के बाद फाइनल मैच भी उसी टीम से खेल चुके हैं. इसमें साल 2013 के क्वालीफायर 1 मुकाबले में उन्होंने मुंबई को मात तो दी थी, लेकिन फाइनल में उन्हें मुंबई से 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

इसके अलावा साल 2011 चेन्नई ने क्वालीफायर 1 और फाइनल में आरसीबी को मात देते हुए खिताब अपने नाम किया था. साल 2015 के सीजन में चेन्नई को मुंबई से क्वालीफायर 1 और फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था.

साल 2018 में चेन्नई ने हैदराबाद को क्वालीफायर 1 और फिर फाइनल मुकाबले में भी मात दी थी. साल 2019 के सीजन में मुंबई ने क्वालीफायर 1 और फाइनल दोनों में चेन्नई को मात दी थी.

Comments

Popular posts from this blog

MicroCut Diagnostic Solutions Launches Specialized Histopathology Services

New Delhi, September 2025 – MicroCut Diagnostic Solutions, a new and innovative name in histopathology support, has officially launched its block preparation and staining services to support small pathology labs, nursing homes, and diagnostic centers. With a mission to simplify histopathology workflow, MicroCut provides only technical services — tissue processing, paraffin block preparation, embedding, microtomy, and staining procedures (H&E, special stains, and immunohistochemistry). Unlike full-fledged pathology labs, MicroCut does not provide reporting. Instead, the stained slides are directly handed back to the referring doctor or pathologist for diagnosis, ensuring that reporting authority remains with the medical professional. Services Offered by MicroCut Diagnostic Solutions Tissue Processing & Block Preparation – Standardized processing for optimal morphology Paraffin Embedding & Section Cutting – Uniform sections for accurate interpretation Routine H...

Gas aur Acidity ke Liye 5 Best Home Remedies (Hindi Guide)

आजकल fast food, irregular eating habits और stress की वजह से gas aur acidity आम समस्या बन गई है। पेट में जलन, खट्टे डकार और पेट फूलना इसके मुख्य लक्षण हैं। अगर आप दवाइयों से बचना चाहते हैं तो घर पर मौजूद आसान नुस्खों से भी gas aur acidity ko control किया जा सकता है। 🍋 1. नींबू पानी (Lemon Water) सुबह खाली पेट गुनगुना पानी और नींबू पीने से पाचन सुधरता है और acidity कम होती है। 🌿 2. अजवाइन और काला नमक 1 चम्मच अजवाइन में थोड़ा सा काला नमक मिलाकर खाने से गैस की समस्या तुरंत राहत देती है। 🥛 3. ठंडा दूध (Cold Milk) दूध में कैल्शियम ज्यादा होता है जो stomach acid को neutralize करता है। बिना चीनी का ठंडा दूध पीना फायदेमंद है। 🌱 4. तुलसी के पत्ते (Tulsi Leaves) 3–4 तुलसी के पत्ते चबाने या चाय में डालकर पीने से acidity और पेट की जलन कम होती है। 🧄 5. अदरक (Ginger) अदरक का छोटा टुकड़ा चबाने या अदरक की चाय पीने से digestion improve होता है और गैस बनना रुकता है। ⚡ Extra Tips ज्यादा oily aur spicy खाना avoid करें। खाना खाने के तुरंत बाद लेटें नहीं। रोज कम से कम 8 गिलास पानी पिएं। Walk करना diges...

बैन के बाद BGMI की गूगल प्ले स्टोर पर वापसी

 BGMI, जिसे बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के नाम से भी जाना जाता है, ने Android उपकरणों के लिए Google Play Store पर वापसी की है।  लोकप्रिय मोबाइल गेम पर कुछ समय के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था लेकिन अब यह फिर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।  BGMI एक अत्यधिक लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है जिसने भारत में बड़े पैमाने पर फॉलोअर्स प्राप्त किए हैं।  हालांकि, गोपनीयता और सुरक्षा पर चिंताओं के कारण इसे प्रतिबंध का सामना करना पड़ा।  प्रतिबंध से खेल के प्रशंसकों में निराशा हुई, जो इसकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।  लेकिन अब, इंतजार खत्म हो गया है.  बीजीएमआई ने आखिरकार गूगल प्ले स्टोर पर वापसी कर ली है, जिससे लाखों गेमर्स को खुशी मिली है।  खिलाड़ी अब एक बार फिर से अपने Android उपकरणों पर गेम को डाउनलोड और आनंद ले सकते हैं।  यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि गेम के डेवलपर्स ने गोपनीयता और सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए प्रयास किए हैं जिसके कारण प्रारंभिक प्रतिबंध लगाया गया था।  उन्होंने उपयोगकर्ता डेटा की सुरक्षा और सुरक्षित गेमिंग अनुभव...